दुकान में घुस कर किया घायल, मामला दर्ज
कलायत। कलायत पुलिस ने दुकान में घुस कर मारपीट किए जाने का मामला दर्ज किया है। गांव बात्ता निवासी संजू ने आरोप लगाया कि 13 दिसंबर को वह गांव में अपनी दुकान में कार्य कर रहा था। अचानक सांय करीब 8 बजे इंद्र पुत्र धर्मा अपने कुछ साथियों के साथ दुकान में घुस आया। आते ही उन लोगों ने उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल संजू को कैथल के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि अस्पताल से सूचना आई थी।जिस पर घायल के ब्यान दर्ज किए। घायल संजू के ब्यान पर कलायत पुलिस ने इंद्र व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।