शराब की 144 बोतल के साथ एक गिरफ्तार
कैथल। शहर पुलिस ने 144 बोतलों सहित एक आरोपी काबू किया है। शहर थाना एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद की अगुवाई में चलाई जा रही मुहिम तहत पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 144 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि खुराना रोड कैथल निवासी जगतार शराब का अवैध कारोबार करता है। आरोपी के कब्जे से 144 बोतल शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।