घर से हजारों का सामान चोरी
कैथल। बालाजी कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 9 मार्च को उसका परिवार बाहर गया हुआ था। उसी रात उसके मकान में रखे बिजली की तारों के 6 बंडल चोरी हो गए हैं। जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी किया है। हेड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।