सड़क हादसे में घायल युवक ने पीजीआई में तोड़ा दम
कैथल। गत दिवस सेक्टर-19 के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 20 दिन बाद उस युवक ने शनिवार की रात को इलाज के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिला अंबाला के गांव भडूंगपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को उसका भाई बलजिंद्र सिंह अपने एक साथी मनदीप के साथ कैथल आया हुआ था। कैथल सेक्टर-19 के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मारी और मौके से भाग गया था। इलाज के लिए उसके भाई को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।