हनुमान वाटिका से बाइक चोरी
कैथल। चोर एक व्यक्ति की बाइक चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव डोहर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 5 फरवरी को हनुमान वाटिका कैथल से उसकी बाइक चोरी हो गई है। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। हैड कांस्टेबल जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।