फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार मूल्य की स्मैक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
20 हजार मूल्य की स्मैक बरामद
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने एक युवक से 20 हजार रुपये मूल्य की स्मैक बरामद की है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस के सहायक उपनिरिक्षक बलराज सिंह, एएसआई बलजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, हैड कांस्टेबल राज सिंह, शुभकर्ण तथा अशोक कुमार की टीम द्वारा शाम के समय गश्त दौरान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद गांव मानस के पास फ्रांसवाला टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद फ्रांसवाला की तरफ से आए एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक द्वारा नाकाबंदी देखकर एकदम बाइक वापिस घुमाकर भागने की कोशिश की गई, तो उसकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई तथा संदिग्ध को मौका पर काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव मानस निवासी हरिकेश उर्फ टी टी के रुप में हुई। उसके पास से 20 हजार रुपये मूल्य की 32 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें