फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने घर में सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चुराया
विज्ञापन

कैथल। चोर दो जगह सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में पंसारिया मोहल्ला निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 16 दिसंबर को वह अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। पीछे से चोर 2 तोला सोना व 22 हजार रुपये नकद व 10 चांदी के सिक्के चोरी मिले। हेड कांस्टेबल गुरदान सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फ्रेंड्स कॉलोनी पूंडरी से मालिक ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका परिवार फ्रेंड्स कॉलोनी पूंडरी में एक किराए के मकान में रहता है। 14 दिसंबर को उसका पूरा परिवार एक शादी समारोह में हिसार गया हुआ था। दो दिन बाद वापस आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर का सामान चेक किया तो आठ जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने सिक्का, लाकेट व 10 हजार रुपये नकदी चोर ले गए। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें