किराना दुकान की आड़ में खुर्दा चलाने वाले तीन काबू
कैथल। चौकी क्योड़क पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में शराब का धंधा करने वाले आरोपी सहित तीन अवैध खुर्दों को काबू करते हुए उनके कब्जे से 29 बोतल देसी बरामद की है। पीआरओ ने बताया कि शाम के गश्त दौरान एचसी बीरेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी रोशन निवासी सीवन हाल दुकानदार नौच के कब्जे से 10 बोतल, जयपाल निवासी नौच के कब्जे से 12 बोतल तथा हेड कांस्टेबल दयानंद की टीम द्वारा आरोपी लीलू निवासी क्योड़क के कब्जे से 7 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।