एटीएम बदलकर 40 हजार रुपये ठगे
कैथल। एक व्यक्ति के साथ एटीएम बदलकर 40 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
गांव हाबड़ी निवासी रामस्वरूप ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है कि गत 11 सितंबर को कन्या महाविद्यालय पूंडरी स्थित एटीएम से नकदी के लिए गया तो वहां एक युवक ने उसकी सहायता करने के नाम पर उसका एटीएम बदल लिया और खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। एएसआई सतबीर ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।