फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मामलों में वांछित 4 भगौड़े आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मामलों में वांछित 4 भगोड़े आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुंहित तहत पुलिस द्वारा 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। सभी आरोपी 30 अगस्त को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाईन के एचसी शक्ति सिंह ने सड़क दुर्घटना के मामले में वांछित आरोपी रविशकंर निवासी बलराज नगर कैथल को ढांड बाईपास कैथल से काबू करते हुए गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में थाना सिविल लाइन के हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह ने एनआई एक्ट के मामले में वांछित भगौड़े आरोपी अजय कुमार निवासी चंदाना गेट कैथल को हनुमान वाटिका से काबू करते हुए गिरफ्तार किया है। प्रवक्ता ने बताया आबकारी अधिनियम तहत के एक अन्य मामले में वांछित भगौडे आरोपी जोगिंद्र सिंह नवासी सीवन को थाना सीवन पुलिस के हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह को काबू करते हुए गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में वांछित भगौड़े अपराधी जयपाल सिंह निवासी पीडल को थाना सीवन पुलिस के एचसी सुरेंद्र कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें