नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो बाल आरोपी गिरफ्तार, बाल सुधार गृह भेजा
कैथल। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 8 मई को शहर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय दो किशोरों को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तरुण सैणी ने गिरफतार कर लिया है। उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर के तहत एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर 6 मई को शिकायतकर्ता की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर व जान से मारने की धमकी देने पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।