फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगाय बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ा, चालक की मौत
विज्ञापन

कैथल। गांव नरड़ के निकट सड़क पर आई एक नील गाय को बचाने के प्रयास में एक कार चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई और गंभीर चोट लगने के कारण चालक की मौत हो गई। मृतक कार चालक पाई निवासी चालक रोहताश पुत्र पाला राम बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार रोहताश शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे कैथल से पाई की तरफ आ रहा था। रास्ते में गांव नरड़ के निकट उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हादसे में रोहताश की मौत हो गई। तितरम एसएचओ रामचंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा सुखदेव की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें