घर में घुसकर लाठी, डंडो से एक व्यक्ति व एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मारपीट कर किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। घर में घुसकर एक व्यक्ति व एक बुजुर्ग महिला के मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है।
वार्ड नंबर 11 राजौंद निवासी सुरेशपाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि वार्ड के ही किरणपाल, रवि, अमन व जुमन ने 1 नवम्बर को उसके घर में घुसकर उस पर व उसकी 80 वर्षीय माता शांति देवी पर लाठी व गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। पड़ोसियों के बीच-बचाव करने पर मौके से आरोपी फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस हमले में उसे सिर में चोट आई है और उसकी माता की बाजू टूट गई है। सुरेश पाल ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। हैड कांस्टेबल जरनैल ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।