फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में बंद करने जान से मारने की धमकी देने पर चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देने पर चार पर केस
विज्ञापन

कैथल। गांव अजीमगढ़ में ड्राइवर को कमरे में बंद करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गुहला पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव अजीमगढ़ निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी बांस की फैक्ट्री है। बांस ले जाने के लिए उसने एक गाड़ी समाणा यूनियन से की थी। उसने अजीमगढ़ आने के बाद चीका यूनियन से गाड़ी के बारे में पता किया। जिसमें चीका यूनियन से उसको गाड़ी सस्ती मिली। उसने चीका यूनियन से गाड़ी कर ली। तभी जग्गा, भूपेन्द्र, प्रीत सिंह व एक अन्य युवक वहां पर आया। वह उसे व ड्राइवर को साथ लेकर गए। जिन्होंने ड्राइवर विनोद को एक कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें