फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा 407 कैंटर चोरी करने के मामले में आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर चोरी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। टाटा 407 कैंटर चोरी मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। एसपी सुमेेर प्रताप सिंह ने बताया कि 1 अगस्त को सिरटा रोड अर्जुन नगर कैथल निवासी रेशम सिंह की शिकायत अनुसार उसने 31 जुलाई की शाम अपना टाटा 407 कैंटर देवीगढ़ रोड के नजदीक एक धर्मकांटा के पास खड़ा किया था। रात के समय अज्ञात व्यक्ति कैंटर चुरा ले गए। मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई राजकुमार ने करते हुए आरोपी पवन उर्फ पोना निवासी फ्रांसवाला को गिरफ्तार कर लिया। जिसको पूछताछ बाद जमानत पर रिहा किया गया है। चोरी हुआ कैंटर फ्रांसवाला व गढ़ी के बीच सुनसान स्थान से बरामद किया जा चुका है। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें