खुर्दे और तस्करी में 146 बोतल शराब बरामद
कैथल। अवैध शराब खुर्दों और तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से 146 बोतल शराब बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पीआरओ ने बताया कि चौकी क्योडक़ पुलिस के हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी रामप्रताप निवासी क्योडक़ के कब्जे से 10 बोतल व राजौंद पुलिस के एएसआई सुभाष चंद ने नीमवाला से आरोपी गुरनाम निवासी संदल खेड़ी के कब्जे से 16 बोतल शराब बरामद की गई है। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में थाना पूंडरी पुलिस के एसआई सुरेश कुमार की टीम ने आरोपी राजीव निवासी फरल के कब्जे मे कार से 10 पेटी शराब बरामद की गई है।