करियाना की दुकान से सामान चोरी
कैथल। गांव सेरधा में चार करियाना की दुकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर ले गए। राजौंद पुलिस ने दुकान के मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सेरधा निवासी देशराज ने बताया कि 22 जून की रात को वह अपनी दुकान को बंद करके गया था। रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक फ्रिज, देसी घी, ऑयल, शुगर, चाय चोरी कर ली। चोरी हुए सामान की कीमत पुलिस ने 15 हजार रुपये आंकी है। एएसआई सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।