एटीएम में चोरी का प्रयास, केस दर्ज
कैथल। करनाल रोड पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में अज्ञात युवक द्वारा 14 मार्च की रात को चोरी करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मिली सूचना अनुसार सिपाही नरेश कुमार ने बताया कि किसी ने फोन कर सूचना दी कि एक अज्ञात युवक एक्सिस बैंक के एटीएम को चेन से बांधकर अपनी कार के सहारे खींचने का प्रयास कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक एटीएम के साथ में एसबीआई में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जिसमें अज्ञात युवक वारदात को अंजाम देते साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। एसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।