27 बोतल अवैध शराब सहित तीन काबू
कैथल। पुलिस ने तीन लोगों को 27 बोतल ठेका शराब देशी व अंग्रेजी तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक सहित काबू किया है। राजौंद पुलिस के हेड कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने गश्त के दौरान गांव सौंगल से हरसोला की तरफ जा रहे संदिग्ध बाइक चालक विकास निवासी गुलियाना को 18 बोतल देसी शराब अंग्रेजी सहित काबू किया। आरोपी के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई। दूसरे मामले में चौकी किठाना के हवलदार राजेश कुमार की टीम ने गांव किठाना से आरोपी बिजेंद्र निवासी किठाना को 8 बोतल देसी शराब सहित और चौकी संगतपुरा के एएसआई राजेंद्र द्वारा आरोपी हरिचरण निवासी बाबा लदाना को 11 बोतल देसी शराब सहित काबू किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।