मारपीट में युवक घायल
कैथल। पुलिस ने मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजौंद निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 11 फरवरी को वह अपने घर पर अकेला था। इस दौरान गांव के ही जसमेर, राजेंद्र व राजकुमार पुरानी रंजिश रखते हुए उसके घर में घुस गए। और उसके उपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसको काफी चोटें आई। परिजनों ने इलाज के लिए कैथल के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।