फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

कैथल। राजौंद थाने के तहत आने वाले एक गांव निवासी 9वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बीरमति देवी ने बताया कि पुलिस को एक 14 वर्षीय छात्रा ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा था कि वह 9वीं कक्षा में पढ़ती है और गत 18 जनवरी की सुबह वह बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान राममेहर (32) साल आया और उसकी बाजू पकड़कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसने उसका विरोध भी किया। इसके बावजूद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ राजौंद थाने में पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद पता चला है कि आरोपी ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें