मोबाइल छीनने के मामले में दो काबू
कैथल। पुलिस ने चोरी व छीनाझपटी के दो मामलों में 3 आरोपी काबू किए हैं। जिनके कब्जे से मोटरसाईकिल तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पीआरओ ने बताया कि सीआईए-टू पुलिस के हैडकांस्टेबल जसमेर सिंह की टीम द्वारा सांयकालीन नाकाबंदी दौरान ढांड चौंक कैथल से ड़ांड की तरफ एक मोटरसाईकिल पर जा रहे करीब 17 वर्षीय 2 किशोर काबू किए गए। जांच दौरान संदिग्धों के कब्जा से बड़सीकरी खुर्द निवासी संदीप की चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसे अज्ञात आरोपी करीब 3 बजे कोर्ट के बाहर से उस समय चुरा ले गए, जब वह क ोई कागजात फोटोस्टेट करवाने गया हुआ था। किशोर थाना गढ़ी जिला जींद के गांव ढाबी टेकसिंह निवासी बताए गए हैं तथा पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में सीआईए-1 पुलिस के सहायक उपनिरिक्षक रमेश कुमार द्वारा आरोप रमेश कुमार निवासी पहाड़पुर थाना सीवन को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग मोबाईल फोन बरामद किया गया है। जिसे महादेव कलोनी कैथल निवासी राजकुमार सेछीना गया था।