महिला से पर्स छीना
कैथल। अज्ञात व्यक्ति एक महिला का पर्स छीन कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गली नंबर 1 अर्जुन नगर निवासी मनीषा ने बताया कि रविवार को माता गेट से अज्ञात युवक उसका पर्स छीन कर भाग गया। जिसमें उसकी एक सोने की बाली, आधार कार्ड, पेन कार्ड व कुछ नकदी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।