चलती भट्ठी पर नाजायज शराब तैयार कर रहा आरोपी चौकी पूंडरी पुलिस द्वारा रंगे हाथों काबू
कैथल। पुलिस ने अवैध शराब बनाते हुए एक युवक को काबू किया है। उसके पास से तैयार हो चुकी 20 बोतल शराब सहित प्लास्टिक कैनी, 60 किलो लाहण, गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, पतीला सिल्वर, प्लास्टिक बाल्टी तथा दो खाली बोतल कब्जा पुलिस में ली गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी पूंडरी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक बलवान सिंह की अगुवाई में एएसआई ईश्वर सिंह, एएसआई महेंद्र सिंह व हेडकांस्टेबल भीम सिंह की टीम ने राजेंद्र निवासी पूंडरी को शराब भट्ठी चलाते हुए काबू किया।