फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर लोन लिया, फर्जी कागजात तैयार कर चुकता किया हुआ दिखा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली कागजात तैयार कर दो बैंकों से जमीन पर लिया लोन
विज्ञापन

-जमीन को किसी और को बेचा, पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
नकली कागजात तैयार कर दो बैंकों से जमीन पर लोन लेने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी गुलाम अली के ग्रामीण बैंक के मैनेजर शिव कुमार ने बताया कि खेड़ी गुलाम अली निवासी रामदिया ने उनके बैंक में नकली कागजात देकर दो लाख 50 हजार रुपये का लोन लिया है। उसने फर्जी कागजात दिखाते हुए इसे चुकता किया हुआ दिखा दिया। बाद में पता चला कि उसने एसबीपीओ बैंक खरकां से चार लाख रुपये लोन जमीन पर लिया है। आरोपी ने यह लोन नकली कागजात देकर लिया है। बाद में इस जमीन को बेच भी दिया। जिसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। सीवन थाना के एएसआई रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर की शिकायत पर खेड़ी गुलाम अली निवासी रामदिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें