फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला बेटी के शादी के लिए मायके देने गई थी निमंत्रण, पीछे से चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विधवा महिला बेटी के शादी के लिए मायके देने गई थी निमंत्रण, पीछे से चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व नकदी उड़ाई
विज्ञापन

पूंडरी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
कैथल। पूंडरी के गांव बाकल में एक विधवा महिला द्वारा बेटी की शादी एकत्रित किए पैसे व जेवरात को चोरो ने रात के समय साफ कर दिया। विधवा महिला की बेटी की 26 दिसंबर का शादी है। महिला अपने मायके शादी का निमंत्रण देने के लिए गई थी। रात को चोरों ने शादी के लिए एकत्रित जेवरात व नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

गांव बाकल निवासी महिला संतोष ने बताया कि वह एक विधवा महिला है ओर उसकी बेटी की शादी 26 दिसंबर को होनी है। 13 दिसंबर को वह अपने मकानों के गेटों के ताला लगाकर अपने मायके शादी के लिए निमंत्रण देने के लिए गई थी। रात को चोरों ने उसके घर की खिड़की को तोडने का प्रयास किया जब वह नहीं टूटी तो उन्होंने रोशन दान की जाली तोड़कर घर में घुसे। चोर के उसके बैड को खोलकर उसके बैड से चांदी पजेब, सोने के अंगूठी, घंडी सहित अन्य जेवरात ओर 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। महिला ने पुलिस गुहार लगाई है कि चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसके जेवरात व नकदी वापिस दिलवाएं जाए। हैड कांस्टेबल अमृत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें