सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
कैथल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव खरंक पाड़वा के पास हुए सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति मोटर साइकिल के पास खड़ा था तभी एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। कलायत पुलिस को दी शिकायत में उकलाना के गांव फरीदपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को वह और उसका 55 वर्षीय ताऊ रणबीर सिंह मोटरसाइकिल पर किसी काम से आ रहे थे। गांव खरंक पाड़वा के पास में वह सड़क किनारे मोटर साइकिल रोककर कुछ देर के लिए रुके थे। कलायत थाना के एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।