फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ महिला ने रोका तो छेड़छाड़ करके आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़, महिला ने रोका तो छेड़छाड़ करके आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड में कुछ युवकों द्वारा एक निजी ऑफिस के अंदर तोड़फोड़ कर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। ढांड पुलिस ने चार बाइनेम व 25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ढांड पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 26 जुलाई को कुछ युवक उसके बेटे के ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहे थे। जब उसने वहां उनको रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिये और तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला हेड कांस्टेबल रजनीश ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अंकुर, कपाला, सतीश, राहुल सहित 25 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें