फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से जामुन तोडने गई आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जामुन तोड़ने गई आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

- पूंडरी पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी के गांव में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची छुट्टियों में नानी के घर आई हुई थी। पूंडरी पुलिस ने शिकायत पर आरोपी बिहार निवासी मोहम्मद सयाद के खिलाफ धारा 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूंडरी के गांव में रहने वाली बच्ची की नानी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 8 वर्षीय दोहती गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से जामुन तोड़ने गई थी। इसी दौरान आरोपी मोहम्मद सयाद ने उसकी मासूम दोहती के साथ गलत काम किया। आरोपी युवक यहां अपने किसी परिचित से मिलने के लिए आया था और बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया। बच्ची ने घटना की जानकारी घर आकर अपनी नानी को दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर पूंडरी थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पूंडरी एसएचओ सत्यवान ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। लड़की की काउंसलिंग करवाई गई है। इसके बाद उसका मेडिकल करवाया जाएगा। अभी आरोपी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें