भैंस चोरी, केस दर्ज
कैथल। गांव सजुमा निवासी एक महिला रानी देवी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने अपनी भैंसों को घर के सामने अपने बाडे़ के अंदर बांधा हुआ था। 10 मार्च की रात उसकी एक भैंस चोरी हो गई है। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।