तीन बाइक और दो कार चोरी, केस दर्ज
कैथल। चोर अलग-अलग जगह से तीन बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में वैष्णो कॉलोनी निवासी साहिल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को हनुमान वाटिका के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई है। एएसआई सुभाष मामले की जांच कर रहे हैं।
वहीं चीका निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि 27 फरवरी को चीका रोड पर स्थित एलआईसी ऑफिस के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई है।
वहीं गांव ब्राह्मणीवाला निवासी खेमचंद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को उसके घर के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई है।
वहीं ऋषि नगर निवासी संदीप ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को उसके घर के सामने से उसकी कार चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं कलायत निवासी अनुज ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 28 फरवरी को अपनी कार में सवार होकर कैथल किसी काम से आया हुआ था। इस दौरान करनाल रोड़ स्थित गमला फैक्टरी के पास से उसकी कार को चोरी हो गई। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मामले की जांच कर रहे हैं।