घर नहीं लौटा छात्र, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कैथल। पाई में स्कूल गया 15 वर्षीय विद्यार्थी घर नहीं लौटा। जिस पर पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्र मनीष के पिता जयभगवान ने बताया कि उसका बेटा स्कूल में गया था, जहां से वापस न लौटने पर उसकी काफी तलाश की। लेकिन जब कहीं भी उसकी जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मनीष के अपहरण का मामला दर्ज किया है।