फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेल रहे 4 आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ खेल रहे चार आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने जुआ खेल रहे चार युवकों को काबू किया है। थाना शहर पुलिस के एचसी राजेश कुमार, सिपाही राजेश व रविंद्र कुमार टीम शाम करीब 4 बजे पुराना बस अड्डा के पास मौजूद थी। सहयोगी सूत्रों से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि फायर ब्रिगेड दफ्तर के पास बनी दुकानों के नजदीक 4 युवक सरेआम ताश से जुआ खेल रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया पुलिस द्वारा दबे पांव रेड डालते हुए चारों आरोपी काबू कर लिए गये। जांच दौरान शक्तिनगर कैथल निवासी आरोपी अजीत उर्फ जीता के कब्जे से 250, कुलदीप निवासी शक्तिनगर के कब्जे से 240, दंगल सिंह निवासी शक्तिनगर के कब्जे से 200, पंकज उर्फ शेकी निवासी नरवाना हाल वासी राधा स्वामी कालोनी कैथल के कब्जे से 200 तथा चारों आरोपियों के मध्य फीड से 3400 रुपये नकदी व ताश गड्डी बरामद कर कब्जे पुलिस में ले ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें