छेड़छाड़ का आरोपी काबू
कैथल। पुलिस ने विवाहिता से छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में वांछित आरोपी कुलदीप को थाना महिला पुलिस की लेडी सहायक उपनिरिक्षक मंजीत कौर द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। एक गांव निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें थाना महिला में दर्ज अभियोग अनुसार जब वह 3 फरवरी की शाम अपनी सास के साथ घर जा रही थी, तो आरोपी द्वारा उसके साथ अशर्ील छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की गई।