फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का आरोप लगने से महिला ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवैध संबंधों का आरोप लगने से महिला ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। जींद निवासी महेश कुमार बाजीगर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बहन सोनिया की करीब 7 वर्ष पहले श्याम लाल निवासी गांव टीक के साथ शादी की थी। पिछले सप्ताह उसकी बहन के पति के चाचा चांद राम व उसकी पत्नी संतरों ने आरोप लगाया था कि सोनिया के मेरे लड़के विक्रम के साथ अवैध संबंध है। जिस कारण मेरी बहन सोनिया के परिवार के सदस्यों ने उन्हें सूचना दी कि सोनिया पर उनके परिवार के चांद व उसकी घरवाली सोनिया पर गलत आरोप लगा रहे हैं। इस सूचना के बाद वे गांव टीक आए और हमने मेरी बहन के पति श्याम लाल के चाचा-चाची से मेरी बहन सोनिया पर लगाए गए आरोप के बारे में पूछताछ की जो चांद राम व संतरो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अपने ऊपर लगाए गए झूठे आरोपों से सोनिया सदमे में थी। उस पंचायत के दौरान चांद राम का साला जिला निवासी बरडोद (जींद) ने उसकी बहन सोनिया पर अवैध संबंधों के गलत आरोप लगाया। गत 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे उसके जीजा शामलाल का फोन आया कि इन आरोपों से तंग उसकी बहन ने जहरीली दवाइयां निगल ली हैं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी बहन की मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि सोनिया ने उसके जीजा श्याम लाल के चाचा-चाची द्वारा लगाए गए अवैध संबंधों के झूठे आरोपों के कारण ही जहरीली दवाई खाकर आत्महत्या की है। सोनिया की मौत के पीछे चांद राम, संतरो, जिला, विक्रम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जांच अधिकारी एएसआई किताब सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें