6 ग्राम स्मैक और एक किलो 50 ग्राम चूरापोस्त सहित दो गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने दो मामलों में 6 ग्राम स्मैक व एक किलो 50 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। पीआरओ ने बताया कि शहर पुलिस के एएसआई सतबीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभात व सिपाही दिनेश कुमार की टीम शाम के समय पाड़ला रोड ड्रेन पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। करीब 8:15 बजे पाड़ला की तरफ से आए बाइक सवार सुखविंद्र उर्फ सुखा निवासी सिरटा रोड कैथल को पुलिस ने काबू किया गया। उसके कब्जे से 6 ग्राम स्मैक बरामद होने पर थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में सीआईए-1 के एएसआई बलराज सिंह की टीम बस स्टाप के नजदीक डेरा चाणचक की तरफ से पैदल आ रहे युवक सुखा राम निवासी डेरा बाजीगर चाणचक को काबू कर लिया। उसके कब्जे में पॉलीथिन से एक किलो 50 ग्राम चूरापोस्त बरामद होने पर गुहला पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी को एएसआई दिलबाग सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।