कार की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर
कैथल। गांव ककराला में बस अड्डे पर खड़े तीन लोगों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई व दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव ककराला निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि सुबह के समय उसका भाई रुलदू बस स्टैंड पर खड़ा था। उसी समय तेज गति व लापरवाही से आ रहे कार चालक ने रुलदू व बस स्टैंड पर खड़े दो अन्य व्यक्तियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रुलदू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हैं। हादसे के बाद गांव ककराला निवासी आरोपी कार चालक लाडी मौके से फरार हो गया। सीवन थाने से सब-इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कार चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।