18 पेटी अवैध शराब बरामद
कैथल। पुलिस ने 18 पेटी ठेका शराब लदी सैंट्रो गाड़ी जब्त की है। थाना प्रबंधक शहर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शाम के समय हेड कांस्टेबल प्रभात राविश की टीम पाडला बाईपास पर नाकाबंदी किए हुए थी, जहां पर पुलिस द्वारा धनौरी की तरफ से आई एक संदिग्ध सैंट्रो कार को रुकवा कर चालक अशोक कुमार निवासी प्यौदा रोड कैथल को काबू किया गया। जांच के दौरान गाड़ी से 18 पेटियों में 216 बोतल देसी शराब बरामद हुई।