खेतों में बने बाड़े से भैंस चोरी
कैथल। चोर एक व्यक्ति की लाखों रुपये कीमत की दो भैंस चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चीका के गांव थेह नेवल निवासी लखवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 मार्च की रात को गांव बलबेहड़ा के पास उसके खेतों में बने बाड़े से दो भैंस चोरी हो गई हैं। जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है। हेड कांस्टेबल भान सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।