38 बोतल अवैध शराब सहित एक काबू
कैथल। पुलिस ने थाना ढांड पुलिस के हैडकांस्टेबल रनदेव सिंह की टीम ने साकरा से निगदू बाहद रकबा साकरा में खोखे पर अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी संजीव कुमार निवासी आंहू को काबु किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी दौरान आरोपी के कब्जा से 38 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई, जिन्हे जब्त कर लिया गया। पुलिस को गश्त दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि गांव सांकरा में नपिगदू रोड एक व्यक्ति शराब का अवैध खुर्दा चला रहा है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।