दो जगह से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
कैथल। गांव अटैला व गांव ढुंढवा से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसडीओ मनोज कुंडू ने बताया कि 15 फरवरी की रात को गांव अटेला निवासी श्रीराम के खेत से 19 हजार 300 रुपये का सामान व गांव ढुंढवा निवासी मंगतुराम के खेत से 15 हजार रुपये का ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। हेड कांस्टेबल कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।