विवाहिता ने गांव के व्यक्ति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
कैथल। तितरम के एक गांव में विवाहिता ने गांव के एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। तितरम के एक गांव निवासी 25 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसी के गांव का अशोक उसे 8-10 वर्षों से परेशान कर रहा है और उससे छेड़छाड़ कर रहा है। महिला का आरोप है कि वर्ष 2012 में उसकी शादी अलेवा गांव में हो गई थी और उस शादी से उसके पास एक लड़का भी है। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसका वहां से रिश्ता भी तुड़वा दिया। आरोपी अशोक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला हेड कांस्टेबल पिंकी रानी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।