दो व्यक्तियों के कब्जे से 12 बोतल शराब पकड़ी
कैथल। पुलिस ने दो व्यक्तियों को 12 बोतल के साथ काबू किया है। पीआरओ ने बताया थाना ढांढ पुलिस के हेड कांस्टेबल सोहन लाल ने गांव सांकरा में दबिश देकर धर्मबीर निवासी ईशराना जिला पानीपत के कब्जा से 5 बोतल, 24 आधी बोतल देसी व 2 आधी बोतल अंग्रेजी शराब और थाना सिविल लाइन पुलिस के हेड कांस्टेबल मनजीत ने आरोपी रोशन लाल निवासी बाबा लदाना के कब्जे में ढांढ रोड से 7 बोतल तथा 20 एक चौथाई बोतल देसी शराब बरामद की है।