फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबड़ की फेक्टरी में हमला करने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रबड़ की फैक्टरी में घुसकर मालिक पर हमला करने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। रबड़ फैक्टरी में घुसकर कातिलाना हमला करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने काबू कर लिया है। वारदात में लिप्त एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपी 11 नवंबर को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक जयपाल की टीम द्वारा 24 वर्षीय आरोपी गोविंद व संदीप दोनों निवासी क्योड़क को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गंडासी व डंडा बरामद कर लिए गए। विकास गोयल निवासी स्टेट बैंक रोड कैथल के बयानानुसार 29 अक्तूबर की शाम कुछ हथियारबंद आरोपियों द्वारा उनकी ढांड रोड बस अड्डा ग्योंग के नजदीक स्थित रबड़ फैक्टरी में घुसकर उन पर हमला कर दिया गया, जिसमें उसके भाई सोनू को लगी चोटें जानलेवा थी। झगड़े की वजह हिस्सेदारी को लेकर विवाद बताया गया है। वारदात में लिप्त आरोपी मंदीप क्योड़क पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, तथा अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें