बाइक चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-टू ने बाइक चोरी के 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से दो चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया क्राइम ब्रांच सेकेंड प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में गश्त कर रही हेड कांस्टेबल कमलजीत, एएसआई राममेहर सिंह व सिपाही नरेश कुमार की टीम द्वारा एक सूचना मिलने के बाद नहर पुल मूंदड़ी के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों को बाइक रुकवाकर पूछताछ की गई तो उनकी पहचान जुलानी खेड़ा थाना कलायत निवासी सोनू उर्फ जॉनी व रामनिवास उर्फ अमित उर्फ मिती के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपियों द्वारा यह बाइक मांडी कंला थाना उचाना जिला जींद निवासी संदीप के मकान सामने से 3 सितंबर 2017 को चोरी की गई थी। दोनों आरोपियों से सीआईए-2 के एएसआई उज्जवल सिंह द्वारा की गई पूछताछ के दौरान दोनों द्वारा सारण के एक मकान से भी बाइक चोरी करना कुबूली। जो उन्होंने मोटरसाइकिल उन्होंने अपने साथी सोनू निवासी शिमला को बेचने के लिए दी हुई है। पुलिस ने आरोपी सोनू को काबू कर उसके कब्जे से परिवंद्र की चोरीशुदा 28 हजार रुपये मूल्य की बाइक बरामद कर ली गई।