चोरों ने बाइक सहित ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया
कैथल। चोरों ने बाइक सहित ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में कोठी गेट निवासी पवन कुमार ने बताया कि चोर 15 सितंबर को खुराना रोड से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
चोरी के ही एक अन्य मामले में पुलिस को दी शिकायत में कलायत एसडीओ भारत भूषण ने आरोप लगाया कि 16 सितंबर को चोर कुराड़ गांव में ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। निगम को करीब तीस हजार का नुकसान हुआ है। वहीं एसडीओ दलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि चोर करोड़ा व पाई गांव से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए।