नाबालिग से छेड़छाड़, केस दर्ज
कैथल। सीवर क्षेत्र में एक गांव में एक युवक द्वारा घर में घुसकर एक नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 25 अगस्त की रात को गांव के ही किटू ने उसके घर में घुसकर उसकी 16 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की। एएसआई धनपति देवी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।