रोड जाम करने के मामले में दो आरोपी काबू
कैथल। बिजली सप्लाई में आ रही बाधा के विरोध में सड़क पर पेड़ की टहनियां डालकर जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया गया है, जबकि 8 अन्य आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रबंधक ढांड इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र की अगुवाई में हेडकांस्टेबल मोहन लाल द्वारा एक मामले की जांच दौरान आरोपी विकास उर्फ अजमेर व बलबीर सिंह वासीयान जाजनपुर को 3 जुलाई 2018 की सुबह जाजनपुर नहर के पास ढांड-पिहोवा मार्ग पर जाम लगाने के आरोप तहत अनुसंधान में शामिल किया गया है।