फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, एक गंभीर रुप से घायल, राहगीर को भी आई चोंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, राहगीर को भी आई चोंटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर गांव कांगथली के पास भूना रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के दौरान एक राहगीर भी चपेट में आ गया जिसे गहरी चोटें लगी है। बुधवार बाद दोपहर मेजर सिंह व सुखदेव सिंह अपने मोटरसाइकिल पर कांगथली से गांव भूना प्लाट जा रहे थे सामने आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार मेजर सिंह की मौत हो गई और सुखदेव सिंह की दोनों टांगें टूट गई। इस घटना के दौरान सड़क पर जा रहा जगतार सिंह भी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके पर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए चीका अस्पताल पहुंचाया जहां मेजर सिंह को मृतक घोषित कर दिया गया। सुखदेव व जगतार का उपचार किया जा रहा है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना सीवन में दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें