फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोबाइल छीनने व बाइक चोरी करने के मामले में तीन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल छीनने और बाइक चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। छीनैती और चोरी के दो मामलों में पुलिस ने 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से चोरी हुई संपत्ति बरामद कर ली गई। पीआरओ ने बताया कि चीका के एएसआई रमेश चंद्र ने आरोपी विकाश उर्फ विक्का व संजू निवासी चीका को अनाज मंडी चीका से गिरफ्तार किया है। बद्दी हिमाचल प्रदेश निवासी पप्पू सिंह पुरानी अनाज मंडी चीका के पास टेंट लगाकर जड़ी-बूटी बेचने का धंधा करता है। 11 अगस्त को दो युवक उसका मोबाइल फोन छीन ले गए। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में सीआईए-2 पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रदीप की टीम ढांड चौक पर शाम के समय नाकाबंदी की। पुलिस ने ढांड की तरफ से बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आ रहे फरल निवासी जॉनी उर्फ जोनपाल को गिरफ्तार किया। जो चोरी पाई गई। धरौदी जिला जींद निवासी जनक की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले 18 अप्रैल को मिनी सचिवालय कैथल के मेन गेट नजदीक से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुरा ले गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें